महाकाल ने भस्म आरती में धारण किए रजत मुकुट-मुंडमाल, रुद्राक्ष:बाबा ने बुधवार को राजा स्वरूप में दिए दर्शन; सैकड़ों श्रद्धालु ने लगाई हाजिरी
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्रजी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद उनकी आज्ञा लेकर चांदी के द्वार खोले गए। गर्भगृह में पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर…
