![]()
सीधी के कलेक्टर विकास मिश्रा शनिवार शाम बिना गार्ड और अधिकारियों के पूजा पार्क पहुंचे। वे आम लोगों के बीच करीब 15 मिनट बैठे और पार्क के इंतजाम देखे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को पता नहीं चला कि उनके बीच जिले के कलेक्टर बैठे हैं। कलेक्टर के पार्क पहुंचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शनिवार शाम करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर को पूजा पार्क के इंतजाम ठीक नहीं होने और वहां आए दिन मारपीट व विवाद होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं के कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। स्थानीय लोगों ने अलग-अलग अधिकारियों और संबंधित जगहों पर भी शिकायतें की थीं। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर ने अचानक पार्क पहुंचकर वहां की स्थिति देखने का फैसला किया। पार्क में उन्होंने टहलकर इंतजाम देखे और लोगों से बातचीत की। वहां मौजूद लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। वीडियो में कलेक्टर आम नागरिक की तरह पार्क में बैठे नजर आ रहे हैं।
publish_date
सीधी कलेक्टर बिना तामझाम के पहुंचे पूजा पार्क:आम लोगों के साथ पौधों के पास बैठे रहे, 15 मिनट देखते रहे व्यवस्थाएं
