दिवाली पर घरों में रोशनी और आसमान में आतिशबाजी के बीच प्रदेश में हादसों का आंकड़ा भी बढ़ गया।
.
पटाखों से जलने और सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में 108 एंबुलेंस सेवा को 24 घंटे के दौरान कुल 503 इमरजेंसी केस मिले। यह संख्या एक दिन पहले के मुकाबले करीब 20% ज्यादा है।
8 नवंबर दोपहर 12 बजे से 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक मिले इन मामलों के हिसाब से प्रदेश में हर घंटे औसतन 21 लोग हादसों या जलने की घटनाओं के शिकार हुए। जिलों में सागर में सबसे ज्यादा 34 केस दर्ज हुए, जबकि इंदौर 31 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

पहले 12 घंटे में ही पहुंचे 367 केस
आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के दिन दोपहर से रात तक हादसों का दबाव ज्यादा रहा। 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक 108 एंबुलेंस को 367 केस मिले।
इसके बाद 9 नवंबर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक 136 मामले दर्ज हुए। यानी कुल 503 मामलों में से करीब 73% पहले 12 घंटे में ही सामने आए। पहले 12 घंटे में केस की संख्या अगले 12 घंटे के मुकाबले करीब 2.7 गुना रही।

24 घंटे के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो हादसों का दबाव पहले 12 घंटे में ज्यादा रहा। 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक 108 एंबुलेंस को 367 केस मिले।
सागर और इंदौर में सबसे ज्यादा मामले
जिलावार आंकड़ों में सागर 34 केस के साथ सबसे ऊपर रहा। इंदौर में 31, राजगढ़ और झाबुआ में 21-21, धार में 20 और जबलपुर में 19 मामले दर्ज किए गए।
राजधानी भोपाल में 15 केस सामने आए। बालाघाट, बैतूल और होशंगाबाद में भी 15-15 लोगों को एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ी।

मध्य प्रदेश 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि हमारी 108 एंबुलेंस टीम द्वारा पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ सभी लोगों को सेवा प्रदान की गई है। सभी मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें…
पटाखे से 14 साल के बच्चे की आंख फटी

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान लापरवाही बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रही है। हमीदिया अस्पताल में दीपावली की रात पटाखों से आंखों में चोट लगने के पांच मरीज पहुंचे। इनमें सबसे गंभीर मामला 14 साल के एक बच्चे का था।पढ़ें पूरी खबर
