भैंस चोरी कर भाग रहे 7 आरोपी पकड़ाए:दमोह में ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा, एक कार पुलिया से नीचे गिरी




दमोह के तेंदूखेड़ा के दोनी गांव में ग्रामीणों ने भैंस चोरी कर भाग रहे सात आरोपियों को पकड़ा। शुक्रवार-शनिवार रात हुई इस घटना में उनकी एक कार पुलिया से नीचे गिरी, जिससे दो लोग पकड़े गए। पुलिस उन्हें तेंदूखेड़ा थाने लाकर पूछताछ करेगी। घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। ऐसे पकड़ में आए आरोपी दोनी गांव के चंदन यादव ने बताया, उनकी चार भैंस शुक्रवार सुबह चरने गई थीं, पर शाम तक नहीं लौटीं। रात 3 बजे पता चला कि कुछ लोग दो भैंसों को पिकअप में भरकर ले जा रहे हैं, जिसके आगे एक स्विफ्ट कार थी। ग्रामीणों ने पीछा किया तो पिकअप सवार सीग्रामपुर की ओर भागे। सूचना पर पुलिस ने भैंसा घाट मार्ग पर गाड़ियां लगाईं। चोर तिलगवा भागे, जहां ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोका। चार आरोपी पिकअप छोड़ ढाबे पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान आरोपियों ने पूरन यादव के हाथ में धारदार हथियार से हमला किया। साथ ही पिकअप से दो भैंस भी बरामद की गई। भागने के दौरान पुलिया से गिरे स्विफ्ट कार जो पिकअप के साथ चल रही थी। कार सवार लोगों ने देखा कि आगे पुलिस ने घेराबंदी कर दी है तो वह वापस दोनी गांव की ओर भागे। यहां ग्रामीण पहले से उन्हें पकड़ने के लिए खड़े थे। तभी भागते समय कार सवार कार सहित एक पुलिया से नीचे गिर गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों के बताएं अनुसार कुल सात आरोपी उन्होंने पकड़े हैं। जिसमें चार आरोपी सीग्रामपुर चौकी क्षेत्र में पकड़े गए हैं तीन आरोपी तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया है कि सभी आरोपी जबलपुर जिले के हैं।
अब सीग्रामपुर से पुलिस और आरोपियों को तेंदूखेड़ा ला रही है जहां पुलिस के द्वारा उनसे पूछताछ की जाए।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *