![]()
नरसिंहपुर के ग्राम बमनी में शनिवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के दौरान कार नदी में गिर गई। झगड़ा कर रहे युवक संदीप सेन ने कार चालक गणेश की गर्दन पकड़कर स्टेयरिंग घुमा दिया था। इससे ऑल्टो कार बेकाबू होकर पुलिया के पास से सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़ा बढ़ने पर परिवार के सदस्य गणेश, पवन और अब्बू, विवाद कर रहे संदीप को कार से थाने ले जा रहे थे। कार में आरोपी युवक समेत कुल पांच लोग सवार थे। ऐसे हुआ हादसा रास्ते में युवक ने अचानक ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली, जिससे स्टेयरिंग घूम गया और ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ऑल्टो कार अभी भी नदी के पानी में डूबी हुई है। सुआतला पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
publish_date
युवक ने ड्राइवर की गर्दन पकड़ी, कार नदी में गिरी:नरसिंहपुर में थाने जाने के दौरान हादसा; पांचों सुरक्षित
