Headlines

मक्सी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:90 हजार की बाइक जब्त, पुलिस अन्य चोरियों की कर रही पूछताछ




शाजापुर जिले में वाहन चोरी रोकने के अभियान में मक्सी पुलिस ने एक 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 90 हजार रुपए की चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त।
16 अक्टूबर 2026 को मक्सी पुलिस सिरोलिया रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित गुर्जर (21), रेहली, शाजापुर का बताया। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल मक्सी थाने में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित थी।
मक्सी थाने में आरोपी अंकित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में केस दर्ज है। पुलिस उससे अन्य चोरियों की पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर और एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *