![]()
जबलपुर के माढ़ोताल में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी आर.के. गुप्ता ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने ड्राई फ्रूट्स बेचने के नाम पर उनके बैंक खाते से 1 लाख 77 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पर मिला था ड्राई फ्रूट्स का लिंक आर.के. गुप्ता को फेसबुक पर ‘श्रीराम ड्राई फ्रूट्स’ का एक लिंक दिखाई दिया था। उन्होंने इस लिंक के जरिए ड्राई फ्रूट्स का ऑर्डर दिया। 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने अपने एसबीआई खाते से पेटीएम के जरिए 1,000 रुपए एडवांस दिए थे। रिफंड के नाम पर शुरू की व्हाट्सएप पर बातचीत ऑर्डर नहीं मिलने पर गुप्ता ने विक्रेता से संपर्क किया। इस दौरान ठग ने मर्चेंट ऐप के जरिए 1,000 रुपए वापस लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर उनसे बातचीत शुरू की और पेटीएम ऐप खोलने को कहा। कई किस्तों में खाते से निकाले 1.77 लाख रुपए 15 अक्टूबर 2026 को आरोपी ने गुप्ता को गुमराह कर कई किस्तों में उनके बैंक खाते से कुल 1 लाख 77 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 17 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। माढ़ोताल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
publish_date
ड्राई फ्रूट्स के ऑर्डर पर 1.77 लाख की ठगी:माढ़ोताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग साइबर धोखाधड़ी के शिकार; पुलिस ने दर्ज किया मामला
