Headlines

Gwalior Sheetla Mata Mandir Tragedy


ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार रात हुए हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। कोई अपने बेटे का शव देखकर बिलखता रहा, तो कोई अस्पताल में भर्ती भाई की सलामती की दुआ मांगता रहा।

.

तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया, जिससे दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चे और युवा भी शामिल हैं। अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन आक्रोशित हो गए। पुलिस से उनकी सीधी झड़प हुई। परिजन का एक ही सवाल था कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रक मंदिर तक कैसे पहुंचा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

हादसे में 18 वर्षीय गौरव परिहार की मौत के बाद उनकी मां किरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

हादसे में 18 वर्षीय गौरव परिहार की मौत के बाद उनकी मां किरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

‘बेटे की सांसें चल रही थीं, इलाज के लिए ले जाना चाहती थी’

हादसे में 18 वर्षीय गौरव परिहार की मौत के बाद उनकी मां किरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। किरण का आरोप है कि एंबुलेंस को भी वहां से जाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे इलाज में देरी हुई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

किसी ने बेटा खोया, तो किसी का भाई वेंटिलेटर पर

हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय पवन राठौर का शव परिजन रोते-बिलखते अस्पताल से ले गए। वहीं, घायल निकेश के परिजन संदीप ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो निकेश गंभीर हालत में मिला। उसके दोनों पैर टूट गए हैं और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

एक अन्य परिवार के लिए अपनों की तलाश दर्दनाक अनुभव बन गई। दिव्यांश कुशवाह के परिजन सावित्री ने बताया कि दर्शन के बाद सभी बाहर निकल आए, लेकिन दिव्यांश नहीं मिला। काफी तलाश के बाद जब अंदर जाकर देखा तो उसकी पहचान हुई।

‘जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा?’

पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जुटे परिजन का गुस्सा पुलिस और प्रशासन पर फूट पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी, तो ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा? परिजन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

परिजन ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए और घायलों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग उठाई। पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और चालक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल पहुंचे मंत्री, जांच और मदद का आश्वासन

घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटना पर नजर रखे हुए हैं। परिजन की ओर से पुलिस और प्रशासन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों की आर्थिक सहायता को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है।

हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। अब परिजन अपनों को खोने के दर्द के बीच हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें

ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। पढ़िए पूरी खबर।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *