विजयादशमी पर मंगलवार को राजगढ़ पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के बाद मंत्री गौतम टेटवाल ने तलवार से एक-एक कर तीन कोला काटे।
.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की पूजा की गई। इसके बाद मंत्री ने सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी सहित अधिकारियों के साथ हवन में आहुतियां दीं।
पुलिस के हथियारों के साथ वाहनों का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के लिए शस्त्रागार में रखे हथियारों को विधि-विधान से बाहर निकाला गया। पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। मंत्री गौतम टेटवाल ने पूजा-अर्चना की।

मंत्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की पूजा की गई।
इसके बाद हवन हुआ, जिसमें सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित तोलानी सहित अन्य अधिकारियों ने आहुतियां दीं।
तलवार से एक-एक कर काटे तीन कोला
हवन के बाद मंत्री गौतम टेटवाल ने तलवार उठाई और एक-एक कर तीन कोला काटे। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के बाद हुई इस रस्म के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन परिसर में खड़े पुलिस वाहनों की भी विधि-विधान से पूजा की गई। शस्त्रों और वाहनों के पूजन के जरिए पुलिस बल की सुरक्षा, सेवा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक अमर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मंत्री बोले- असत्य पर सत्य की जीत
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। राजगढ़ पुलिस मुख्यालय में शस्त्र पूजन कर विजय का संदेश दिया गया है। उन्होंने सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम की विजय का उल्लेख करते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की परंपरा शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। यह संदेश देती है कि शक्ति का उपयोग सदैव न्याय, सुरक्षा और जनकल्याण के लिए होना चाहिए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
