![]()
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के सुकरी क्षेत्र में बुधवार को परासिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक एक घर में जा घुसा। हादसे में कमलेश यदुवंशी के बेटे केतन और ट्विंकल घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान केतन की मौत हो गई, जबकि ट्विंकल का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों को टक्कर मारकर घर में घुसा ट्रक जानकारी के अनुसार, ट्रक (एमपी 09 एचएच 5592) परासिया की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सुकरी क्षेत्र में सड़क किनारे खेल रहे दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बच्चों को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन केतन को बचाया नहीं जा सका। चालक के नशे में होने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक शराब के नशे में हो सकता था। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। घटना में एक मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं घायल ट्विंकल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
publish_date
घर में घुसा ट्रक दो मासूमों को कुचला,1 की मौत:छिंदवाड़ा में सीधे घर में जा घुसा वाहन, दीवार तोड़ी
