Dhar Kukshi Car Accident | Woman Threatens Victims Claims TI Wife


‘कार रोकने के लिए हम बोनट पर लटक गए। ड्राइवर ने 100 की स्पीड में कार दौड़ा दी। घसीटता हुआ चार किलोमीटर तक ले गया। हम बचाओ–बचाओ चिल्लाते रहे, लेकिन कार नहीं रोकी। एकबारगी लगा कि अब नहीं बचेंगे। बाद में कार सवार महिला ने धमकी दी कि टीआई की पत्नी हूं, फं

.

ये आपबीती भारत सिंह की है। धार के कुक्षी में 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे आशीष चौहान ने भारत सिंह और और उसके पिता बाबूलाल के ऊपर कार चढ़ा दी। बोनट पर लटके दोनों को करीब 4 किमी तक घसीटते ले गया। लोगों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। बेटे के हाथ-पैर, छाती में और पिता टांके आए हैं।

हादसे में उनकी जान तो बच गई, लेकिन दोनों पिता–पुत्र सहमे हुए हैं। रह–रहकर हादसा आंखों में तैर रहा है। घटना याद आते ही हाथ–पैर कांप जाते हैं।

बाद में कार सवार महिला और ड्राइवर ने किसी टीआई के नाम से धमकी भी दी। हालांकि आरोपी आशीष चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। दैनिक भास्कर ने पिता–पुत्र से बात कर घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। पढ़िए रिपोर्ट…

कार के बोनट पर पिता-पुत्र को खींचकर ले जाता आरोपी।

कार के बोनट पर पिता-पुत्र को खींचकर ले जाता आरोपी।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का कांच तक टूट गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का कांच तक टूट गया।

बेटा बोला- ऐसा लगा कि मौत आ गई

पैर पर चढ़ी कार, समझाने पर चढ़ाई 73 साल के बाबूलाल पेशे से किसान हैं। दो बेटों और पत्नी के कुक्षी में रहते हैं। तीन बीघा जमीन है। बाबूलाल के बेटे भारत सिद्ध ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे पिताजी खेत पर सोने जा रहे थे। घर से करीब 50 मीटर दूर बड़वानी की ओर से संकरी गली में आते हुए कार चालक ने उनके पैर पर पहिया चढ़ा दिया। चालक ने गाड़ी आगे ले जाकर रिवर्स की।

जब पिता ने चालक से कहा, देखकर गाड़ी चलाओ। ड्राइवर ने नीचे उतरकर पिता को दो-चार थप्पड़ मारे। खेत से छोटा भाई वहां पहुंचा, तो चालक ने उसे भी पीटा। छोटे भाई ने मुझे कॉल किया, तो मैं तुरंत मैके पर पहुंचा। मुझे लगा था कि मामला शांत हो गया।

कार में युवक के अलावा एक महिला और एक अन्य युवक भी था। महिला ने कहा कि जिसने गाड़ी चढ़ाई, वो टीआई का बेटा है। यह सुनकर हम डर गए। मोबाइल से मैं कार का फोटो खींचने लगा, तभी 7 फीट की संकरी गली में अचानक ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

भारत ने कहा- मैंने कार का वाइपर पकड़ लिया। पिताजी ने मुझे पकड़ लिया तो मैंने खुद के साथ उन्हें भी बचाने कोशिश की, लेकिन आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी। हम गिरने की स्थिति में थे फिर भी उसे पकड़कर मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कार नहीं रुकी।

हादसे के बाद अपनी बॉडी पर लगी चोट के बारे में बताता युवक।

हादसे के बाद अपनी बॉडी पर लगी चोट के बारे में बताता युवक।

बचाओ-बचाओ चिल्लाए, तो रफ्तार 100 तक ले गया भारत ने बताया कि कार में सवार तीनों लोग नशे में लग रहे थे। जिंदगी-मौत के बीच लटकते हुए मुझे लगा अब बचना मुश्किल है। ऐसा लगा पिता या मेरी किसी एक की जान चली ही जाएगी। हम दोनों लगातार बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, लेकिन कार नहीं रोकी। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आंबेडकर चौराहे पर भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की।

चालक ने तेज रफ्तार में कार को एक-दो बार घुमाया। कार की रफ्तार करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उसने कहा कि अगर रफ्तार कम होती, तो मौका मिलते ही उतरने की कोशिश करते। करीब 4 से 5 किलोमीटर तक दोनों लटके रहे।

लोगों ने पत्थर फेंके, तब रोकी गाड़ी भारत ने बताया कि जब लोगों ने देखा कि हम कार के बोनट पर लटके हैं, तो उन्होंने रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कार पर पत्थर फेंके, तो कांच टूट गए। इसके बाद और भी लोग आए। सभी ने मिलकर कार रोकी। किसी ने कार की चाभी भी निकाल ली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को बाहर निकाला, उसकी पिटाई कर दी।

लोगों ने कार सवार को उतरकर पीटा।

लोगों ने कार सवार को उतरकर पीटा।

महिला की धमकी- मैं टीआई की पत्नी फंसवा दूंगी भारत ने कार में मौजूद महिला को लेकर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कार सवार महिला ने खुद को टीआई की पत्नी और चालक काे बेटा बताया। कहने लगी कि तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। मैं किसी मामले में तुम्हें फंसवा दूंगी।

मां बोली- ऐसा लगा पति-बेटा बचेंगे ही नहीं भारत की मां गंगाबाई को घटना की जानकारी मिली, तो वह घबरा गईं। गंगाबाई ने बताया कि वीडियो देखने के बाद लगा कि बेटा और पति नहीं बचेंगे।

गंगाबाई ने बताया कि परिवार में करीब तीन बीघा जमीन है। पति और बेटा खेती करते हैं। भारत बड़ा बेटा है, उसकी शादी हो चुकी है, उसके दो बच्चे हैं। परिवार में कुल सदस्य हैं।

जिस परिवार में रोजी-रोटी का सहारा खेती-किसानी हो, उसके लिए एक साथ पति और बेटे की जान पर खतरे की खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में उपयोग की कार भी जब्त की गई है।

हादसे में बाबूलाल के पैर में चोट लगी है। वह लाठी के सहारे चल रहे हैं।

हादसे में बाबूलाल के पैर में चोट लगी है। वह लाठी के सहारे चल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें… कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4Km तक घसीटा

धार में बुधवार देर रात कार चालक ने एक बुजुर्ग और उनके बेटे को टक्कर मार दी। दोनों ने जब इसका विरोध किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पिता-पुत्र को बोनट पर घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें…



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *