![]()
बुरहानपुर के शिवाजी नगर और चिंचाला के करीब 20 हजार लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की प्रक्रिया तेज हुई है। रेलवे इंजीनियरों की टीम ने की नपती भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल ने मंगलवार को शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग का दौरा किया था। इसके अगले ही दिन बुधवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक नपती की। टीम ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, कनेक्टिविटी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज और अंडरपास, दोनों विकल्पों पर विचार किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई। स्थायी समाधान के लिए सांसद ने दिए निर्देश सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने फोन पर इंजीनियरिंग टीम को बेहतर कनेक्टिविटी और आसान आवागमन सुनिश्चित करने वाला स्थायी समाधान चुनने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र के लोगों में रेलवे फाटक के जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौके पर वामन मोटे, दिलीप दिवेकर, जोतिबा धडस, किरण सलगर, दिनेश जाधव, अश्विन मोटे, महेंद्र सुरवाड़े और योगेश ठोंबरे सहित कई लोग मौजूद रहे।
publish_date
बुरहानपुर में जाम से 20 हजार लोगों को मिलेगी राहत:शिवाजी नगर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज-अंडरपास की संभावना तलाशी; रेलवे इंजीनियरों ने की नपती
