Headlines

मंडला में नर्मदा-बंजर संगम पर मिला शव:मंगलवार को नदी में लगाई थी छलांग, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश




मंडला में नर्मदा और बंजर नदी के संगम पर स्थित पुरवा घाट पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर महाराजपुर पुलिस को सौंपा। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को झूला पुल से एक व्यक्ति के नर्मदा नदी में कूदने की खबर मिली थी। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश की थी, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति नहीं मिला था। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम से संगम घाट पर शव दिखने की सूचना मिली। एसडीईआरएफ की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान शव बरामद किया। होमगार्ड आरक्षक पुरेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। महाराजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को नदी में छलांग लगाने की सूचना से इसका संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *