इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ाया नगर निगम का इंजीनियर:1.12 लाख रुपए के लंबित बिल के बदले मांगे 6 हजार रुपए




इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को लोकायुक्त ने बुधवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। आरोप है कि उसने पानी के टैंकर के तीन महीने के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए लॉगबुक सत्यापन के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने कार्रवाई की। दरअसल, नायता मुंडला निवासी सोहेल पटेल ने नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था। इसके तीन महीने का 1.12 लाख रुपए बिल भुगतान के लिए लंबित था। बिल पास कराने के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि इस प्रक्रिया के लिए उपयंत्री हर्ष गहलोत 6 हजार रुपए मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल सोहेल पटेल ने इस संबंध में लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की थी। लोकायुक्त की ओर से शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई की गई। सब इंजीनिटर को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस लोकायुक्त ने आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *