Headlines

मंत्री संपतिया उइके ने SIR को जरूरी प्रक्रिया बताया:मंडला के टाउन हॉल में संगोष्ठी; लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील




मंडला में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार शाम नगर पालिका टाउन हॉल में प्रमुख नागरिक संगोष्ठी हुई। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पार्टी पदाधिकारी और शहर के नागरिक इसमें शामिल हुए। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने फोन से कार्यक्रम को संबोधित किया। संपतिया उइके ने कहा कि कुछ लोग भ्रम और फेक न्यूज फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के जिम्मेदार लोगों की भूमिका बढ़ जाती है। मंत्री ने बताया कि निर्वाचन आयोग एसआईआर के जरिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहा है। इसमें मृत और दूसरी जगह जा चुके मतदाताओं के नाम हटाने और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों के नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाना ठीक नहीं है। 2 को जबलपुर में पदयात्रा उइके ने डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों, वकीलों, व्यापारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने मंडला जिले के लोगों से 2 नवंबर को जबलपुर में प्रस्तावित पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने को कहा। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि अभियान के तहत पखवाड़ेभर युवा संवाद, मातृशक्ति संवाद और व्यापारियों व प्रबुद्धजनों से चर्चा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उससे जुड़े समूह एसआईआर को लेकर गलत नैरेटिव फैला रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के कारणों में मृत्यु, पलायन और संबंधित व्यक्ति का पता नहीं चलना शामिल है। कार्यक्रम में व्यापारी, डॉक्टर, वकील, सामाजिक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *