सीहोर रेंज ऑफिस परिसर में हरे-भरे पेड़ों की कटाई:वन विभाग के दफ्तर में ही हरियाली पर चली आरी; DFO का कमेंट से इनकार




सीहोर में इंदौर नाके के पास रेंज ऑफिस परिसर में बड़े पेड़ों की हरी डालियां काटी जा रही हैं। इस कटाई को लेकर वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। ​ताजा उदाहरण शनिवार सुबह सामने आया। शहर के इंदौर नाके के नजदीक स्थित सीहोर रेंज ऑफिस परिसर के भीतर देखने को मिला। खुलेआम हरियाली पर प्रहार किए जाने से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। ​यह कोई पहला मौका नहीं है जब वन विभाग की सुस्ती या मिलीभगत सामने आई हो। इससे पहले रेहटी क्षेत्र में भी जंगलों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं। ​मामले में डीएफओ रचना पटेल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं विभाग के अन्य अफसरों का कहना है कि समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं, पौधारोपण भी होता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *