Headlines

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में चांदी की सफाई शुरू:दीपावली से पहले द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की पॉलिशिंग; मंदिर में 8 नवंबर को मनेगा दीपोत्सव




उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली महापर्व से पहले गर्भगृह को चमकाने का काम शुरू हो गया है। यहां लगे चांदी के द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की विशेष सफाई और पॉलिशिंग की जा रही है। इसके साथ ही जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे और नंदी हॉल के दरवाजों की भी सफाई की जाएगी। मंदिर में दीपावली के लिए रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम भी चल रहा है। गर्भगृह के चांदी के हिस्सों की सफाई शुरू दीपावली की तैयारियों के तहत गर्भगृह के शिखर में स्थित रुद्र यंत्र, चांदी की दीवारों और अन्य चांदी से बने हिस्सों को कारीगर विशेष तरीके से साफ कर रहे हैं। सफाई और पॉलिशिंग पूरी होने के बाद गर्भगृह के चांदी के दरवाजे और दीवारें फिर से चमक उठेंगी। प्रमुख पर्वों से पहले होती है पॉलिशिंग मंदिर में शिवरात्रि, श्रावण मास और दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों से पहले चांदी के दरवाजों, दीवारों और यंत्रों की नियमित रूप से सफाई और पॉलिशिंग कराई जाती है। 8 नवंबर को मनेगी दीपावली श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चांदी के हिस्सों की सफाई के साथ मंदिर परिसर में साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *