नर्मदापुरम में स्टेट हाईवे किनारे खेतों में जलाई नरवाई:रोहना-सांवलखेड़ा के पास खेतों में लगी आग, धुएं से राहगीरों की आंखों में जलन
नर्मदापुरम जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद खेतों में आग लगाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात रोहना-सांवलखेड़ा के बीच स्टेट हाईवे किनारे खेतों में नरवाई जला दी गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैल गई। करीब 50 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में नरवाई जलकर राख हो गई। रात के…
