जहरीली शराब बनाने केमिकल बेचा, सप्लायर का पिता भी गिरफ्तार:अकाउंट से जुड़े काम संभालते था, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

देवास के चंदाना शराब कांड में पुलिस ने केमिकल सप्लायर अमन कासलीवाल के पिता आनंद कासलीवाल को भी आरोपी बनाया है। वह मामले के 13वें आरोपी हैं। जांच में सामने आया कि आनंद केमिकल कारोबार में सक्रिय थे और अकाउंट समेत दूसरे काम संभालते थे। अमन के कर्मचारियों से पूछताछ में आनंद की भूमिका सामने…

Read Full News

अशोका गार्डन, ऐशबाग-सुभाष कॉलोनी में कल बिजली कटौती:भोपाल के 45 इलाकों में असर; कान्हाकुंज-बंजारी में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के करीब 45 इलाकों में मंगलवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अशोका गार्डन, ऐशबाग, सुभाष कॉलोनी, कान्हाकुंज, बंजारी, सागर कुंज, फाइन एवेन्यू, भूमिका रेजीडेंसी, अशोक विहार, वल्लभ नगर समेत कई…

Read Full News

भाजपा ने श्योपुर में पदयात्रा निकाली:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे लगाए

श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश के साथ पदयात्रा निकाली। यात्रा रामद्वारा मैरिज गार्डन से शुरू हुई और नगर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए गुलम्बर पहुंची। यहां सभा हुई। पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता…

Read Full News

बिना ड्राइवर के ऑटो लुढ़ककर बच्ची पर चढ़ा:कटनी के सब्जी खरिदते समय 10 साल की मासूम घायल; CCTV में कैद हुई घटना

कटनी जिले के बरही नगर में सोमवार दोपहर बिना चालक के एक ऑटो-रिक्शा आगे बढ़कर 10 साल की बच्ची पर चढ़ गया। घटना में घायल हुई बच्ची को स्थानीय लोगों ने ऑटो के नीचे से निकालकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। घटना खितौली रोड चौराहे पर…

Read Full News

शाजापुर में त्योहारों के स्वागत गेट अब तक नहीं हटे:बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर जाम; लोग बोले- जल्द कार्रवाई करें नगर पालिका

शाजापुर के बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर नवरात्रि और दशहरे के लिए लगाए गए स्वागत गेट अब तक नहीं हटाए गए हैं। इनके कारण बाजार आने-जाने वाले लोगों और चार पहिया वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद भी नगर पालिका ने गेट हटाने के लिए…

Read Full News

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने महाकाल के किए दर्शन:बोले- बाबा की कृपा देश के 140 करोड़ लोगों पर बनी रहे

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल की कृपा देश के 140 करोड़ लोगों पर बनी रहे। वर्मा ने कहा- आज बाबा महाकाल ने बुलाया और उनके दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाबा…

Read Full News

होटल सॉलिटेयर में सब्जियों के नीचे मिला फूड वेस्ट चैंबर:उज्जैन में बटर की जगह इस्तेमाल कर रहे थे वेजिटेबल फैट; बासी दाल-चावल नष्ट कराकर तेल-पनीर के सैंपल लिए

उज्जैन में दिवाली से पहले खाद्य विभाग ने होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच तेज कर दी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल सॉलिटेयर स्थित माखन भोग रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। यहां किचन में कई अनियमितताएं मिलीं। सब्जियां रखने वाले स्टोर…

Read Full News

बड़वानी में खाली प्लॉट पर नवजात का शव मिला:दो दिन पहले फेंके जाने की आशंका, अब सीसीटीवी से होगी आरोपी की तलाश

बड़वानी के वार्ड नंबर 5 की सुख विलास कॉलोनी में सोमवार को खाली प्लॉट पर नवजात बालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू की है। पार्षद गजेंद्र सोनाने ने बताया कि सोमवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उन्हें भूपेंद्र सोनी के खाली प्लॉट पर नवजात मिलने…

Read Full News

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में चांदी की सफाई शुरू:दीपावली से पहले द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की पॉलिशिंग; मंदिर में 8 नवंबर को मनेगा दीपोत्सव

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली महापर्व से पहले गर्भगृह को चमकाने का काम शुरू हो गया है। यहां लगे चांदी के द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की विशेष सफाई और पॉलिशिंग की जा रही है। इसके साथ ही जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे और नंदी हॉल के दरवाजों की…

Read Full News

इंदौर में RSS की तीन दिनी बैठक शुरू…डॉ. भागवत शामिल:संगठन विस्तार-सामाजिक अभियानों की समीक्षा करेंगे 408 पदाधिकारी; देश में दैनिक शाखाएं 1.01 लाख के पार

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को डेली कॉलेज में शुरूहो गई। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह सहित देशभर के करीब 408 प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं। 4 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक…

Read Full News