इंदौर के जल संकट पर हाईकोर्ट में सुनवाई:सूखे तालाबों तक नर्मदा जल पहुंचाने के प्रस्ताव पर सरकार से 2 सप्ताह में निर्देश लेने को कहा
इंदौर में गहराते जल संकट और गिरते भूजल स्तर के बीच सूखे तालाबों को नर्मदा जल से भरने का प्रस्ताव हाईकोर्ट पहुंच गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने शिप्रा टेकरी/उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक अस्थायी पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव पर राज्य शासन को दो हफ्ते में आवश्यक निर्देश लेने को कहा…
