Headlines

सतना में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन:गुरुवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं




सतना में बुधवार को रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी और दिनभर चलीं ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को सतना समेत रीवा संभाग में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम का असर अगले तीन दिन तक रहने के आसार हैं। दिन का तापमान गिरा, रात में बढ़ा पारा बुधवार को सतना का अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 20.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह हवा में नमी 74 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। चक्रवाती तूफान के असर से बदलेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते सतना समेत रीवा संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। धान की फसल पर नुकसान का खतरा बारिश और तेज हवाओं की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान हो सकता है। तेज हवाओं से फसल जमीन पर गिरने का खतरा है। हालांकि, बारिश से रबी फसलों की बोवनी के लिए खेत तैयार करने में मदद मिल सकती है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *