किसान बोले- नहर में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें:11 गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे; जल्द पानी छोड़ने की मांग की




बड़वानी के पिछोड़ी क्षेत्र के 11 गांवों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा। फसलें सूख रही हैं। इसको लेकर किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जल्द पानी छोड़ने की मांग की। 12 अक्टूबर को आवेदन दिया था, राहत नहीं मिली। सौंदुल, पाल्या, नयनपुरा, सिरसानी, कठोरा, पिछोड़ी, बलखड़, बोम्या, कल्याणपुरा, नंदगांव और भीलखेड़ा में पानी नहीं है। कम बारिश से कुओं-ट्यूबवेल का जलस्तर गिरा। आधी फसलें खराब, बाकी सूख रही हैं। नर्मदा पास है, पर जलस्तर बदलाव से मोटर सिंचाई मुश्किल। सनावद-बड़वानी क्षेत्र में नहर में पानी है, पिछोड़ी गांव इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने एक तारीख तक पानी छोड़ने का भरोसा दिया, पिछली बार भी 12 तारीख को कहा गया था। कुछ किसान खेती छोड़ मजदूरी कर रहे हैं। प्रशासन से जल्द पानी छोड़ने की अपील की, ताकि फसलें बच सकें और रबी की बुवाई हो सके।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *