Headlines

कॉलेज बस से भिड़ी कार, SI गंभीर घायल:भोपाल में नेहरू नगर से चूना भट्टी जा रहे थे; खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास हादसा




भोपाल में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के पास बुधवार शाम कॉलेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में जहांगीराबाद थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (SI) अफसार खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी वेन्यू कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आकृति ईको सिटी निवासी अफसार खान शाम करीब साढ़े पांच बजे नेहरू नगर से चूना भट्टी जा रहे थे। संस्थान के पास मैदान से सटे मोड़ पर सामने से आ रही कॉलेज बस से उनकी कार टकरा गई। बस छात्रों को हॉस्टल छोड़ने के लिए नेहरू नगर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद बस को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण उसके ब्रेक फेल हो गए थे। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *