Headlines

गैस सिलेंडर की नली फटने से मकान में लगी आग:बुझाते समय परिवार के 3 लोग घायल, फायर फाइटर ने पाया काबू




बुरहानपुर के लोहार मंडी वार्ड- 26, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में गुरुवार रात करीब 9 बजे पूर्व पार्षद मोहम्मद शरीफ के मकान में रसोई गैस सिलेंडर की नली फटने से आग लग गई। आग बुझाते समय परिवार के तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस दो फायर फाइटर के साथ मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। पार्षद अबरार ने बताया कि मोहम्मद शरीफ के घर में रेग्युलेटर की नली में आग लगी थी। आग कुछ ही देर में घर में फैल गई। उसे बुझाने के दौरान परिवार के तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। तस्वीरें देखें… डायल 112 के चालक आकाश सोनवने ने बताया कि गणपति नाका थाने को सिलेंडर लीक होने से आग लगने की सूचना मिली थी। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फायर फाइटर ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मकान आपस में सटे हुए हैं और गलियां संकरी हैं। आग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *