Headlines

देवास में 51 फीट ऊंचा रावण 2 मिनट में जला:विजयादशमी पर पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ दहन, विधायक गायत्री पवार भी रहीं मौजूद




देवास में विजयादशमी पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। यह पुतला महज दो मिनट में जलकर खाक हो गया।
रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। विधायक गायत्री पवार और हिंदू उत्सव समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हिंदू उत्सव समिति ने हर साल की तरह यह आयोजन किया। उज्जैन के कलाकार डेजी जैन और जावेद खान ने 10 लोगों की टीम के साथ 51 फीट का रावण पुतला बनाया था। पुतले को कुर्ता-पायजामा पहनाकर आकर्षक रूप दिया गया था।
रावण दहन शुरू होते ही मैदान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। लोगों ने जयकारे लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *