Headlines

नम आंखों से सतीश राठौर को दी विदाई, छावनी विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार




सीहोर| शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश राठौर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। छावनी विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय सतीश राठौर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बैनी प्रसाद राठौर के बड़े पुत्र थे। वे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के बड़े पिता और विवेक राठौर के पिता थे। वे अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनकी अंतिम यात्रा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, वरिष्ठ नेता सनी महाजन सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *