Headlines

मांडली के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ा:मदरानी में हवन-पूजन के बाद हिंदू धर्म अपनाया; हिंदू जागरण मंच के आयोजन में हुई घर वापसी




झाबुआ में हिंदू जागरण मंच जिला झाबुआ की ओर से बुधवार रात मेघनगर क्षेत्र के मदरानी में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सह संयोजक राजेश पणदा के नेतृत्व में हुए आयोजन में मांडली गांव के 27 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। इस दौरान सभी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराकर घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अलग-अलग समय से ईसाई धर्म से जुड़े थे लोग आयोजन में जिला कार्यकारिणी सदस्य सलिया महाराज और अभियान के सहयोगी कबू डिन्डोड भी मौजूद रहे। दी गई जानकारी के अनुसार, घर वापसी करने वालों में 14 लोग 17 साल से, 9 लोग 7 साल से और 4 लोग एक साल से ईसाई धर्म से जुड़े हुए थे। सभी मांडली गांव के निवासी बताए गए हैं। पलायन के कारण अलग-अलग हो रहे कार्यक्रम राजेश पणदा ने बताया कि शुरुआत में करीब 250 लोगों की एक साथ घर वापसी कराने की योजना थी। हालांकि, रोजगार और अन्य कारणों से होने वाले पलायन के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए अब अलग-अलग सेक्टर के हिसाब से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *