Headlines

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत:पैतृक गांव से रहली निवास पर जा रहे थे, बगासपुरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर




दीपावली त्योहार के एक दिन पहले रहली थाना क्षेत्र के छिरारी-बगासपुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटनाक्रम सामने आते ही त्योहार पर परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल में रखवाया। जानकारी के अनुसार, वकील उर्फ संतोष यादव निवासी बंदरचुआ गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रहली जा रहे थे। उन्होंने वार्ड नंबर 15 में भी अपना निवास बना लिया था, जिसके चलते उनका गांव से रहली आना-जाना लगा रहता था। रात के समय में बाइक से रहली जा रहे थे। तभी बगासपुरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा ड्यूटी डॉ. आदित्य राजपूत ने बताया कि रात में एक व्यक्ति का शव अस्पताल लाया गया था, जिसकी पहचान वकील उर्फ संतोष पिता रामचरण यादव निवासी बंदरचुआ के रूप में हुई। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *