Headlines

सिवनी के दुर्गापुर फार्महाउस में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार:1.04 लाख कैश, 5 मोबाइल और 3 चाकू जब्त; 2.55 लाख का सामान बरामद




सिवनी जिले के दुर्गापुर गांव में मंगलवार सुबह पुलिस ने एक फार्महाउस पर छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा। मौके से 1 लाख 4 हजार 200 रुपए नकद, पांच मोबाइल, ताश के 52 पत्ते और तीन धारदार चाकू मिले। जब्त सामान की कुल कीमत 2 लाख 55 हजार 400 रुपए बताई गई है। सूचना मिलने पर पहुंची तीन थानों की पुलिस कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह तेकाम ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र नागेश्वर को सूचना मिली थी कि दुर्गापुर के एक फार्महाउस के बरामदे में रुपए लगाकर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद कुरई, कोतवाली और डुंडासिवनी थाने की टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस को पांच लोग ताश के पत्तों पर रुपए लगाते मिले। तलाशी के दौरान नकदी, मोबाइल और ताश के पत्ते मिले। फड़ पर बिछे आसमानी रंग के कंबल के नीचे तीन धारदार चाकू भी रखे थे। पुलिस के मुताबिक, ये चाकू सुदेश वर्मा, शब्बीर उर्फ कैलाश डागौर और संतकुमार उर्फ नानू सराठे के पास से मिले। तीनों चाकुओं के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सिवनी और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र डेहरवाल (32), निवासी नयेगांव, कुरई; सुदेश वर्मा (48), निवासी रानीदुर्गावती वार्ड, सिवनी; शब्बीर उर्फ कैलाश डागौर (42), निवासी ललमटिया अंबेडकर वार्ड, सिवनी; संतकुमार उर्फ नानू सराठे (41), निवासी भोमा सालीवाड़ा, कान्हीवाड़ा और आकाश चौकसे (28), निवासी बारापत्थर, सिवनी शामिल हैं। पुलिस ने कुरई थाने में अपराध क्रमांक 465/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13, आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(1) में मामला दर्ज किया है। पुलिस नागपुर के जुआरियों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही, फार्महाउस मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी बरघाट जितेंद्र जाट और एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम का मार्गदर्शन रहा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *