Headlines

बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:पार्षद आरती राजू अनेजा बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; कचरा, खुले चैंबर और खतरनाक पोल की शिकायतें बरकरार




भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद आरती राजू अनेजा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ अंबेडकर नगर में शरद जोशी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत आकाश लांजेवार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गली की लाइट बंद है। इस संबंध में पार्षद से भी शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट होने के बाद पार्षद आरती राजू अनेजा ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट चालू कराकर समस्या का समाधान कराया। इससे रहवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान ओल्ड अशोका गार्डन: जमा कचरा और चोक नालियों की समस्या दूर वार्ड 69 के ओल्ड अशोका गार्डन में घरों के पीछे कचरा जमा होने और नालियां चोक होने की शिकायत डॉ. संजीव साहू ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से कचरा और चोक नालियों के कारण गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बनी हुई थी। भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट होने के बाद जोन-9 के सुपरवाइजर रौशन शर्मा ने मामले पर कार्रवाई कराई। मौके पर सफाई कराकर समस्या का समाधान किया गया। कचरा, खुले चैंबर और खतरनाक पोल की शिकायतें बरकरार कारगिल कॉलोनी: गली में घरों के सामने कचरे का ढेर छोला रोड स्थित कारगिल कॉलोनी में घरों के सामने कचरा जमा होने की शिकायत जय सिंह ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की सफाई के दौरान घरों के सामने कचरे का ढेर लगा दिया गया, जिससे गंदगी फैल रही है। उनका कहना है कि नगर निगम यहां ठीक से सफाई नहीं करवाता। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। त्रिलंगा रोड: कैफे नाडोरा के पास महीनों से खुला चैंबर त्रिलंगा रोड पर सहयोग विहार, रोहित नगर में कैफे नाडोरा के पास चैंबर खुला होने की शिकायत सुरेंद्र कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चैंबर कई महीनों से खुला पड़ा है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ हैं। उन्होंने जल्द समाधान करने की मांग की हैं। बागसेवनिया: हॉस्पिटल के सामने पोल की नुकीली नोक से फूट रहे टायर होशंगाबाद रोड स्थित विद्या नगर में निलय हॉस्पिटल के सामने लोहे के पोल को काटकर उसकी नुकीली नोक छोड़ दिए जाने की शिकायत धर्मेंद्र चौहान ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस नुकीली नोक के कारण रोज लोगों के वाहनों के टायर फूट रहे हैं। नगर निगम ने बिजली के पोल को बगल में शिफ्ट कर दिया, लेकिन वहां उसकी नुकीली नोक अब भी मौजूद है। उन्होंने इसे जल्द हटाने की मांग की है। बागमुगलिया: टूटा पड़ा चैंबर का ढक्कन, हादसे का खतरा बागसेवनिया मेन रोड स्थित अरविंद विहार में चैंबर का ढक्कन टूटने की शिकायत रवि अहिरवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने चैंबर का काम कराते समय उसे ठीक से बनाने के बजाय उस पर ढक्कन रख दिया था। गाड़ी चढ़ने से यह ढक्कन टूट गया और वहां गड्ढा हो गया है। इससे किसी के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चैंबर को ठीक कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *