कटनी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी निलंबित:गौशाला में अव्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई
कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार सोनी को शुक्रवार शाम निलंबित कर दिया। अमीरगंज गौशाला में मवेशियों को चारा-पानी, इलाज और साफ-सफाई नहीं मिलने की शिकायतों के साथ विभागीय कामकाज में लापरवाही को कार्रवाई की वजह बताया गया है। गौशाला की व्यवस्था पर मांगा था जवाब अमीरगंज स्थित गौशाला में…
