कटनी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी निलंबित:गौशाला में अव्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई




कटनी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार सोनी को शुक्रवार शाम निलंबित कर दिया। अमीरगंज गौशाला में मवेशियों को चारा-पानी, इलाज और साफ-सफाई नहीं मिलने की शिकायतों के साथ विभागीय कामकाज में लापरवाही को कार्रवाई की वजह बताया गया है। गौशाला की व्यवस्था पर मांगा था जवाब अमीरगंज स्थित गौशाला में मवेशियों की खराब हालत को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निगमायुक्त ने इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब मांगा था, जो संतोषजनक नहीं मिला। संजय सोनी पर गौशाला प्रबंधन और मैदानी सफाई के काम में लापरवाही के आरोप भी हैं। वेतन बिलों की जांच में भी लापरवाही के आरोप स्वास्थ्य अधिकारी पर कर्मचारियों के वेतन बिलों की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप है। इसके कारण भुगतान में देरी हो रही थी। इसके अलावा आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, कांजी हाउस संचालन, वार्डों की सफाई, आवारा कुत्तों और बंदरों से जुड़ी कार्रवाई तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में भी सुधार नहीं होने की बात कही गई है। निशांत कनोजिया संभालेंगे जिम्मेदारी विभागीय समीक्षा बैठकों में जरूरी जानकारी और फाइलों के साथ उपस्थित नहीं होने पर भी आपत्ति जताई गई थी। पहले कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1965 के उल्लंघन के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में संजय सोनी को नगर निगम के जोन क्रमांक 4 स्थित माधवनगर उपकार्यालय से अटैच किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। स्वास्थ्य अधिकारी का काम अब स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनोजिया संभालेंगे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *