Headlines

विवाद का कारण पूछा तो युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा:मैहर के पोड़ी के पास काम से लौट रहे दो युवक घायल, आकाश कोल समेत अन्य पर हमले का आरोप




मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पोड़ी के पास सोमवार रात लाठी-डंडों से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया गया। दोनों काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों के बीच विवाद देखकर वे रुक गए। आरोप है कि विवाद का कारण पूछने पर वहां मौजूद युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घायल जगतराज कुशवाहा (23), पिता वृंदावन कुशवाहा, निवासी ग्राम नकतरा ने बताया कि वह ललन सिंह (33), पिता किरकाल सिंह, के साथ काम करके घर लौट रहा था। पोड़ी के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। दोनों ने रुककर पूछा कि क्या हुआ है। दोनों घायल युवक… लाठी-डंडों से हमला कर दिया जगतराज के मुताबिक, इसी बात पर आकाश कोल और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जगतराज और ललन सिंह घायल हो गए। दोनों को पहले कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों का सिविल अस्पताल मैहर में इलाज जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *