![]()
खरगोन में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14 लाख 35 हजार 220 हो गई है। फरवरी 2026 की तुलना में 24 हजार 605 मतदाता बढ़े हैं। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत गुरुवार को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई। सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5.30 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में 7 लाख 26 हजार 350 पुरुष, 7 लाख 8 हजार 854 महिलाएं और 16 अन्य मतदाता हैं। जिले का जेंडर रेशियो 976 है, जो प्रदेश के औसत 941 से 35 अंक अधिक है। जिले में कुल 1828 मतदान केंद्र हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के 13 मतदान केंद्रों में बदलाव किए गए हैं। इनमें 9 केंद्रों के नाम और 4 के क्रमांक बदले गए हैं।
publish_date
खरगोन में 10 माह में 24,605 मतदाता बढ़े:जिले में कुल संख्या 14.35 लाख हुई; नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए 11 दिसंबर तक मौका
