Headlines

कैल्शियम कार्बाइड गन चलाने पर पटवारी सस्पेंड:कलेक्टर ने इस्तेमाल करने पर लगाई थी रोक, SDM ने विभागीय जांच के आदेश दिए




दतिया में कैल्शियम कार्बाइड गन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने पटवारी वीणा वर्मा को निलंबित कर दिया। वीणा वर्मा नोनर हल्का में पटवारी के पद पर तैनात हैं। प्रशासन ने यह कार्रवाई गुरुवार को जारी आदेश के तहत की। उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। 22 अक्टूबर को लगाया गया था प्रतिबंध कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने 22 अक्टूबर को कैल्शियम कार्बाइड गन की खरीद-बिक्री, प्रदर्शन और इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद पटवारी वीणा वर्मा द्वारा कार्बाइड गन का इस्तेमाल किया। उनका यह करना यह सरकारी कर्मचारी के आचरण के खिलाफ माना गया। एसडीएम ने जारी किया निलंबन आदेश दतिया एसडीएम सोनाली राजपूत ने निलंबन आदेश जारी किया। इसके तहत वीणा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि जिले में प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड गन से जुड़े आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *