![]()
पन्ना में बृहस्पति कुंड मोड़ के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे 35 वर्षीय प्रकाश आदिवासी और 17 वर्षीय बाइक चालक सोनू यादव घायल हो गए। प्रकाश खेत से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद सड़क किनारे गिरी बाइक जानकारी के अनुसार, भकुरी निवासी सोनू यादव बाइक से घर लौट रहा था। बृहस्पति कुंड मोड़ के पास उसकी बाइक ने पैदल जा रहे प्रकाश आदिवासी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों के सिर और हाथ-पैर में चोटें मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रकाश के पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि सोनू के चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
publish_date
तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मारी:पन्ना में नाबालिग और पैदल जा रहा 35 वर्षीय व्यक्ति घायल; जिला अस्पताल रेफर
