![]()
दिसंबर में हो सकती है NTET-2026 की दूसरी परीक्षा
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एनटीईटी-2026 की दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित हो सकती है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इसे लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की है। विद्यार्थियों की लगातार मांग और इस संबंध में मिले अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने दिसंबर में दूसरी परीक्षा आयोजित करने की संभावित योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर
एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के डमी प्रवेश पत्र जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दर्ज जानकारियों की जांच कर सकेंगे।
मंडल ने संस्था प्राचार्यों को डमी प्रवेश पत्रों का सूक्ष्म परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की त्रुटि को सुधारा जा सके। मंडल के अनुसार ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की अवधि 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
घोषणा पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करने के बाद ही विद्यार्थी अपने मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे डमी प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों का समय रहते मिलान कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
योग, मेडिटेशन व फ्री कोचिंग शुरू
अयोध्या नगर के बौद्ध विहार में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर के साथ योगाभ्यास और मेडिटेशन की शुरुआत की गई है। केंद्र में कक्षा 1 से 12वीं तक के 15 बच्चों का प्रवेश हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
बायोटेक आइडिया
बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले छात्रों, वैज्ञानिकों और स्टार्टअप के लिए 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद पाने का मौका है। स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइस, बीमारी की जांच, दवा, कृषि, औद्योगिक बायोटेक्नोलॉजी, कचरे से उपयोगी उत्पाद और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट आवेदन कर सकते हैं।
पात्र आवेदकों को बिराक की वेबसाइट www.birac.nic.in पर BIG यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना होगा। योजना में आमतौर पर जनवरी और जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अगली आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख की जानकारी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देखनी होगी।
एमपीबीएसई
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 दिनांक 20 दिसम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी। परीक्षा आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी किये जावेंगे।
