मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन की ट्रेन कल जाएगी रामेश्वरम्:191 यात्रियों को कराएंगे दर्शन, प्रशासनिक अधिकारी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का करेंगे स्वागत




भिंड में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 191 श्रद्धालु रविवार को रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा पर रवाना होंगे। इसके लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन संख्या 00494 रविवार सुबह 9 बजे भिंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचेगी। यहां से सुबह 11:30 बजे रामेश्वरम् के लिए रवाना होगी। ट्रेन ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर होते हुए रामेश्वरम् पहुंचेगी। यात्रा 15 से 20 नवंबर तक निर्धारित है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन के साथ भोजन, ठहरने और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पांच पुलिस जवान, एक डॉक्टर, एक सहायक और कलेक्ट्रेट के चार शासकीय कर्मचारी भी साथ रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी 191 यात्रियों के टिकट जारी कर दिए हैं। तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के श्रद्धालुओं को रामेश्वरम् के दर्शन का अवसर मिलेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *