Headlines

7 फीट लंबे और 13 किलो वजनी अजगर का रेसक्यू:जोबट में घर के पीछे मवेशियों के बाड़े में घुसा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू




आलीराजपुर जिले के जोबट तहसील के बड़ा गुड़ा गांव में शनिवार को एक घर के पीछे पशु बांधने की जगह पर 7 फीट लंबा और 13 किलो वजनी अजगर घुस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। बड़ा गुड़ा निवासी अनिल हरवाल ने बताया कि अजगर दो-चार दिन से उनके घर के दिख रहा था। बाद में वह पशु बांधने की जगह पर पहुंच गया। अनिल ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही जोबट वन विभाग के वनकर्मी भूरसिंह चौहान और जितेंद्र जमरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से 7 फीट लंबे और 13 किलो वजनी अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने वन्यजीव को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित जगह पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने की बजाय वन विभाग को सूचना दें।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *