Headlines

‘वन नेशन, वन एसोसिएशन’ के समर्थन में निकाली रैली:दंत चिकित्सकों ने दिखाई एकजुटता, श्रीनगर से कन्याकुमारी तक देशभर में चल रहा अभियान




देशभर के दंत चिकित्सकों को एक साझा मंच पर लाने और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को इंदौर में ‘वन नेशन, वन एसोसिएशन’ के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय से शुरू हुई रैली में शहर के विभिन्न दंत महाविद्यालयों के चिकित्सक, विभागाध्यक्ष और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हुए। विधायक राकेश गोलू शुक्ला और दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने रैली का शुभारंभ किया। रैली के जरिए चिकित्सकों ने संगठन की एकजुटता और अखंडता के प्रति समर्थन जताया। कार्यक्रम में दंत चिकित्सा विशेषज्ञों ने देशभर के चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय और एक साझा मंच की जरूरत पर जोर दिया। श्रीनगर से कन्याकुमारी तक चल रहा अभियान यह पहल इंडियन एसोसिएशन ऑफ कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स (IACDE) की ओर से देशभर में चलाई जा रही है। वर्ष 1982 में स्थापित इस संस्था के सचिव डॉ. मोहन कुमार, अध्यक्ष डॉ. मित्रा हेगड़े और डॉ. दिव्येंदु मजूमदार के मार्गदर्शन में श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में भी रैली निकाली गई। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य देशभर के एंडोडॉन्टिस्ट्स को एक साझा मंच से जोड़ना और ‘अनेकता में एकता’ की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से दंत चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने के साथ आपसी समन्वय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य ने की पहल की सराहना कार्यक्रम में शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया जोशी ने IACDE की पहल की सराहना की। रैली में डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. सुपर्णा, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. सुरुचि सिसोदिया, डॉ. पल्लव, डॉ. कुलदीप राणा, डॉ. सुरेखा, डॉ. नीलम, डॉ. अनीशा और डॉ. पायल सहित अन्य चिकित्सक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हुए। पार्षद पंखुड़ी जैन धोशी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *