Headlines

जौरा जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग:3 सदस्य आमरण अनशन पर, 13 अक्टूबर से चल रहा धरना; 7वें दिन SDM कार्यालय पहुंचा जुलूस




मुरैना की जौरा जनपद पंचायत में कथित करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 13 सदस्य धरने पर बैठे हैं। 13 अक्टूबर से जारी आंदोलन में मुवीन खान, सोनू निगम और ओमप्रकाश सिकरवार आमरण अनशन कर रहे हैं। ओमप्रकाश सिकरवार, महिला जनपद सदस्य नीतू सिकरवार के पति हैं। आंदोलन के सातवें दिन सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल बदल दिया। अब वे जौरा जनपद कार्यालय के बजाय एसडीएम कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। देर शाम करीब 8 बजे प्रदर्शनकारियों ने जौरा कस्बे में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। एसडीएम कार्यालय पर 7 दिन धरना देंगे आमरण अनशन कर रहे ओमप्रकाश सिकरवार ने बताया कि आंदोलन के सातवें दिन धरना स्थल बदला गया है। अब अगले सात दिन तक एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। वहां भी सात दिन तक आंदोलन जारी रखने की योजना है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। भोपाल में आंदोलन करने पर भी निर्णय लिया जाएगा। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जौरा जनपद पंचायत में हुए कथित करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर सदस्य लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने और इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *