मोहन बड़ोदिया में 51 फीट रावण दहन कल:खेड़ापति हनुमान मंदिर से चल समारोह निकलेगा, बाल कलाकार के भजनों की प्रस्तुति देगी




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में विजयादशमी के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए आकर्षक धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। दशहरा उत्सव में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य झांकियों के साथ वानर सेना, अखाड़ा दल, दुर्गा वाहिनी और ढोल-बैंड मुख्य आकर्षण रहेंगे। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू होने वाले चल समारोह में 8 साल के बाल कलाकार के भजनों की प्रस्तुति विशेष केंद्र रहेगी। शाम 7 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में रावण का पुतला बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। आयोजन स्थल पर नगर पालिका और आयोजकों की टीम साफ-सफाई, सुरक्षा और बाकी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है। दशहरा उत्सव को लेकर मोहन बड़ोदिया समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। झांकियों और रावण दहन का नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *