![]()
गुना की झागर चौकी के बेरखेड़ी गांव में बुधवार रात करीब 2 बजे चोरी करने घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से परिवार के तीन पुरुष घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। बदमाश घर से करीब 45 हजार रुपए नकद ले गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरकर उनकी दो बंदूकें छीन लीं, लेकिन वे भागने में सफल रहे। बच्ची को पकड़कर मांगे रुपए और सामान बेरखेड़ी गांव में रहने वाले वीरेंद्र धाकड़ खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए थे। रात करीब 2 बजे बदमाश उनके घर में घुसे। इस दौरान परिवार की एक महिला की नींद खुल गई। उसने दूसरे लोगों को भी जगा दिया। बदमाशों ने परिवार की एक बच्ची को पकड़ लिया और सामान व रुपए देने को कहा। उन्होंने धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर बच्ची को मार देंगे। इस बीच परिवार के लोगों ने शोर मचाया और फोन करके ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों को देखकर बदमाशों ने की फायरिंग बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे लगने से परिवार के तीन पुरुष घायल हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों से दो बंदूकें छीन लीं, लेकिन सभी बदमाश फरार हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाशों की आवाज और भाषा से वे पारदी समुदाय के लग रहे थे। एक घायल को भोपाल रेफर किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो की हालत सामान्य है, जबकि एक को ज्यादा छर्रे लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया है। एसपी हितिका वासल ने बताया कि बदमाश चोरी करने की नीयत से घर में घुसे थे और उन्होंने फायरिंग की। तीन लोग छर्रे लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों की तलाश में कई थानों की पुलिस लगाई गई है। एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के साथ कैंट, म्याना, फतेहगढ़ और सिरसी थानों की टीमें तलाश में जुटी हैं।
publish_date
'बच्ची की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर बोले पैसे दो':गुना में चोरी करने घर में घुसे बदमाश, 45 हजार लेकर भागे
