Lakhbir Singh Lakkha Show Today


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे।

स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले

भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

23 ट्रेनों के रूट बदले हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शौर्य स्मारक
शौर्य स्मारक में आज शाम 4 बजे सैन्य फिल्म कॉल ऑफ बिगुल दिखाई जाएगी। इस फिल्म को देखने के लिए आपको स्मारक का टिकट लेना अनिवार्य है।

भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा सुनाएंगे माता के भजन
राजधानी भोपाल में बुधवार, 21 अक्टूबर को भक्ति और संगीत से सजी भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक और भजन सम्राट के नाम से लोकप्रिय श्री लखबीर सिंह लक्खा माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आयोजित होगा। इस 92000 00819 नंबर पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

कैंपस/जॉब

मप्र पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली भर्ती

मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इसके तहत कुल 1000 पदों पर भर्ती होगी। इनमें विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 200 और जिला पुलिस बल (डीईएफ) के 800 पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपए तक वेतनमान मिलेगा।

कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी।

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स

जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *