Headlines

शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देख भड़का पति:चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को बेल्टों से पीटा, महिला की शिकायत पर केस दर्ज




शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर मंगलवार दोपहर एक महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों को बेल्टों से पीटा। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोस्त के साथ घूमने पहुंची थी महिला जानकारी के मुताबिक, पूजा मंगलवार को अपने दोस्त के साथ भदैया कुंड घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसका पति गोविंद मिल गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद गोविंद ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला के दोस्त के पैर बांध दिए और दोनों की बेल्टों से पिटाई कर दी। घटना के वीडियो में दो युवक महिला और एक युवक को बेल्टों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को फिजिकल थाने ले गई। विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला बताया गया है कि दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को भदैया कुंड पर दोनों का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। पति के खिलाफ केस दर्ज फिजिकल थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला की शिकायत पर गोविंद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही शांति भंग करने के मामले में बुधवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *