Headlines

शहीदों के सम्मान में पहले झुके शस्त्र, फिर सिर:154 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, खरगोन में परिजन सम्मानित




खरगोन की जिला पुलिस लाइन में बुधवार सुबह पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। देश की सेवा में जान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों को शोक परेड के साथ श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के सम्मान में पहले शस्त्र झुके, फिर अधिकारियों और जवानों ने सिर झुकाकर नमन किया। इसके बाद करीब एक मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे हुआ। एसपी रविंद्र वर्मा ने 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े। पूर्वमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, डीआईजी सिमाला प्रसाद और कलेक्टर गुरु प्रसाद समेत कई अधिकारियों ने शहीदों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। तस्वीरें देखें… शहीदों के परिवारों को शॉल देकर सम्मानित किया इस मौके पर खरगोन जिले के शहीद जवानों के परिवारों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रधान आरक्षक बसंत वर्मा का बलिदान भी याद किया गया। उन्होंने 2016 में नर्मदा नदी में एक 10 साल के बच्चे को बचाते हुए अपनी जान दे दी थी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *