![]()
देवास पुलिस ने शहर के अपना स्वीट्स और तिवारी स्वीट्स पर हुई मोबाइल चोरी की दो घटनाओं की जांच करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के 22 जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने मनीष पारदी, सूरज सिंह पारदी और शुभम राठौर को गिरफ्तार किया। शुभम को चोरी के मोबाइल का मुख्य रिसीवर बताया गया है। आरोपियों के पास से करीब 1.50 करोड़ रुपए के 400 मोबाइल फोन और 6 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 1.56 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस सप्लाई चेन की जांच कर रही जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि चोरी के मोबाइल इंदौर में इकट्ठा कर एजेंटों के जरिए विदेशों में भेजे जाते थे। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। विदेशों में सप्लाई की आशंका, जांच जारी पुलिस के अनुसार, इंदौर में एकत्रित किए गए चोरी के मोबाइल अन्य एजेंटों के माध्यम से विदेशों में तस्करी कर भेजे जाने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, मोबाइल की खरीद-फरोख्त और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है।
publish_date
देवास में मोबाइल चोरी से इंटरस्टेट गैंग का खुलासा:6 लाख नकद, ₹1.5 करोड़ के 400 मोबाइल जब्त; 3 आरोपी पकड़े, 5 राज्यों में फैला था नेटवर्क
