सागर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का एक्शन:100 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, 3.69 लाख का स्टॉक जब्त; घरों और दुकानों में छिपाकर रखे थे पटाखे




सागर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और परिवहन रोकने के लिए पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने जिले में 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 10 स्थानों से 3 लाख 69 हजार 790 रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए गए। 10 थाना क्षेत्रों में मिली अवैध पटाखों की खेप पुलिस के मुताबिक, बंडा, कोतवाली, मकरोनिया, बहेरिया, कैंट, मोतीनगर, बीना और खुरई शहर सहित संबंधित थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अवैध पटाखे बेचने और रखने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। घरों और दुकानों में रखे थे पटाखे पुलिस ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *