Headlines

मंत्री विजयवर्गीय बोले-आने वाले समय में जलसंकट की स्थिति बनेगी:इंदौर में कहा- अभी से लोगों को मानसिक रूप से तैयार करें




इंदौर में आने वाले समय में जलसंकट की स्थिति है। इसलिए लोगों को अभी से मानसिक रूप से तैयार करना होगा। यह बात शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहीं। वे कुशवाह नगर चौराहे पर आयोजित कुशवाह नगर मेन रोड निर्माण काम और अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नर्मदा लाइन काम के शुभारंभ मौके पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने पानी बचाने को लेकर उन्होंने कहा – शहरभर में एक अवेयरनेस अभियान की जरूरत है। मैं स्तर पर तो कोशिश कर रहा हूं, लेकिन सभी जनप्रतिनिधियों से कहूंगा कि आने वाला समय हम सभी के लिए जलसंकट का होगा। हम अभी से लोगों को मानसिक रूप से तैयार करें कि आने वाले समय में पानी की कमी होगी। नर्मदा जी का लेवल भी कम है। इसलिए उस लेवल का बनाए रखना जरूरी है क्योंकि नर्मदा जी उस लेवल के नीचे जाती है तो पम्पिंग नहीं हो सकती है। इसलिए हम नर्मदा प्रोजेक्ट और हाइड्रो प्रोजेक्ट वालों के साथ भोपाल में मीटिंग करेंगे। उसने सुनिश्चित करेंगे की नर्मदा जी का एक लेवल बने ताकि पम्पिंग प्राभावित ना हो। यहां बनेगी क्वालिटी वाली सड़क, कालानी नगर में भी ब्रिज की तैयारी वहीं कुशवाह नगर को लेकर उन्होंने कहा यहां लोगों को नुकसान ना हो इसलिए 60 फीट की परमिशन दी है। यहां क्वालिटी सड़क बनेगी। सड़क बनने के पहले लाइन डालने का काम किया जाएगा। दीपावली के बाद से काम किया जाएगा। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कालानी नगर में ब्रिज की आवश्यकता है, क्योंकि यहां वहां ट्रैफिक रहता है। महापौर से प्लान तैयार करने के लिए कहा है। इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष नहीं आया मंत्री विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि – इस देश के अंदर आजादी के बाद इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष कभी भी नहीं आया। मैंने एक नेता का ट्वीट देखा उन्होंने अल्बेरिया में छात्रों के आंदोलन पर ट्वीट किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आप हिंदुस्तान में भी आग लगवाना चाहते है। इतना गैर जवाबदार विपक्ष नहीं देखा। वे हर संवैधानिक संस्था पर ऊंगली उठाएंगे तो डेमोक्रेसी कहां बचेगी ? सरकार किसी की भी बने, हमारे लिए जरूर है प्रजातंत्र जिंदा रहे। दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, अगर विपक्ष की भूमिका इतनी नकारात्मक होगी, तो देश में प्रजातंत्र कैसे रहेगा। कुछ लोगों को सस्पेंड कर दिया है विभाग में करप्शन वाले सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उसकी उच्च स्तरीय जांच भी हो कई है और कुछ लोगों को सस्पेंड भी कर दिया है। जांच हो रही है बचे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेट किया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *