![]()
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम वार्ड में बाइक चोरी के बाद उसे वापस छोड़ने का मामला सामने आया है। दीपक चौरसिया की हीरो डीलक्स बाइक शुक्रवार दोपहर चोरी हो गई थी। घर में लगे CCTV कैमरे में बाइक ले जाने की घटना रिकॉर्ड हुई।इसके बाद रविवार रात चोर बाइक लौटाने आया, इसका वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। फिलहाल आरोपी युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाइक लौटाते समय युवक कान पकड़ता दिखा CCTV में युवक बाइक रखने के दौरान कैमरे की ओर देखता और वहां से जाते समय दोनों हाथों से कान पकड़ता दिखाई देता है। आरोपी युवक की पहचान, बाइक लौटाने की परिस्थितियों और मामले में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
publish_date
बाइक चोरी कर 3 दिन बाद चोर ने वापस लौटाई:CCTV में कान पकड़कर माफी मांगते नजर आया; फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी
